Û केक काटकर, मरीजों को फल वितरित कर, गरीबों को भोजन कराकर मुलायम सिंह की दीर्धआयु की कामना
कानपुर नगर, भले ही समाजवादी नितियों से अलग होकर मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव ने अलग पार्टी बना ली हो लेकिन खून के रिश्तो की गर्मी ने सभी र्दुभावनाआंे को भुला दिया। शुक्रवार को शहर भर में शिवपाल सिंह की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा सपा मुखिया मुलायम सिंह का जन्म दिवस धूम-धाम के साथ मनाया। प्रसपा कानपुर ग्रामीण के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कानपुर जिला अस्पताल उर्सला में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया की उपस्थित में सबसे पहले केक काटा गया तथा उसके उपरान्त उर्सला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक दृढ निश्चय वाले नेता है, जिन्होने समाजवाद की नीतियों के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। वहीं कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि नेता जी हमेशा, गरीबो और किसानो के साथ साथ छात्रों के भी नेता रहे और उन्होने इनके लिए सदैव संधर्श किया तथा जाति और धर्म से ऊपर उठकर आम जनमानस की समस्याओं के लिए आंदोलित रहे। विनोद ने कहा जो आदमी आज भी जमीन पर बैठना और जन साधारण ने धुलना मिलना जनता हो ऐसे बहुत कम नेता आद धरती पर है।। कहा नेता जी के लक्ष्मण के रूप में शिवपाल सिंह यादव ने अपना जीवन उनको देखते हुए समाज के प्रति समर्पित कर दिया और निश्चित ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को वह तथा हम सब ऊंचे मुकाम तक पहुंचायेगे। कार्यक्रम में शैलेन्द्र गुप्ता, महेंद्र यादव सचिन वोहरा, अनु त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, नरेंद्र सिंह, बरून गुप्ता, हेमलता शुक्ला, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिवमोहन सिंह चंदेन, मोना गौतम, निशांत मिश्रा, राजपाल गौतम, श्रवण कुमार, आयुश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।